फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंकों में बिना दावे के पड़े हैं 7200 करोड़ रुपये से ज्यादा, जागरुकता फैला कर लौटाई जाएगी रकम

Mon, 18 Aug 2025 10:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ज्यादातर खाताधारकों की मौत हो चुकी है तो कई मामलों में नॉमिनी का जिक्र ही नहीं है। ऐसे में लोगों को जागरूक कर रकम लौटाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बैंकों में 7200 करोड़ रुपये ऐसे पड़े हैं जिनका कोई दावेदार नहीं है। ये रकम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के पास चली गई है। यदि कोई दावेदार सामने आता है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने पर धन वापस मिल जाएगा। इसके लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। ज्यादातर खाते ऐसे हैं जिनके खाताधारकों की मृत्यु हो गई है।

विज्ञापन


बड़ी संख्या में ऐसे खाते हैं जो परिजनों को जानकारी दिए बगैर खुलवाए गए थे। उनके दिवंगत होने पर ये लावारिस हो गए। लाखों ऐसे खाते हैं जिनमें कोई नामिनी नहीं है। ज्यादातर ऐसे खाते ऐसे भी हैं जिनके परिजनों को बैंकिंग नियमों की जानकारी न होने से धन निकासी नहीं हो सकी। इन खातों से लेनदेन न होने से इन्हें निष्क्रिय घोषित कर दिया गया है। दस वर्ष या इससे ज्यादा से बिना दावे की इस रकम को बैंकों ने आरबीआई को भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम केशव व ब्रजेश पाठक की 45 मिनट लंबी मुलाकात, अटकलें और चर्चाएं तेज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डीजीपी को सौंपी गई फतेहपुर के विवादित मकबरे पर उपद्रव की रिपोर्ट, दोषियों पर होगी कार्रवाई


लोगों को जागरूक कर रकम लौटाने की पहल
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन डेफ (डिपाजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड) खातों के खाताधारकों या उनके परिजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। ताकि खाताधारकों से आवेदन लिया जा सके। साथ ही नो योर कस्टमर (केवाईसी) की प्रक्रिया पूरी कर खातों को फिर से सक्रिय किया जा सके। इसके लिए प्रदेश में तीन महीने का जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। गांवों में जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। निष्क्रिय खातों पर यदि कोई दावा करता है तो बैंक आवेदन लेकर उनका केवाईसी अपडेट करेंगे। इसके बाद बैंक आरबीआई से इन खातों को फिर सक्रिय करने का अनुरोध करेंगे। इसके बाद कानूनी वारिशों को ये रकम मिल सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें