फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधा दर्जन से अधिक शिक्षाधिकारियों का तबादला, बरेली-मऊ सहित चार जिलों के बदले डीआईओएस

Fri, 10 Jan 2025 09:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Transfer of education officer: प्रदेश में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में शिक्षाधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रदेश में चार जिलों के डीआईओएस बदल दिए गए। 
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के आधा दर्जन से अधिक शिक्षाधिकारयों का बृहस्पतिवार को तबादला हुआ। इसके तहत बरेली, मऊ, संभल, महोबा में नए डीआईओएस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


शासन के अनुसार बीएसए रामपुर रहे राघवेंद्र सिंह को महोबा का डीआईओएस, राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार को डीआईओएस संभल, डायट बरेली के वरिष्ठ प्रवक्ता अजीत कुमार को डीआईओएस बरेली व अपर सचिव शोध माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज वीरेंद्र प्रताप सिंह को डीआईओएस मऊ बनाया गया है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार ने बताया कि इसी के साथ सकनद शुक्ल को अपर सचिव शोध माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज, डीआईओएस महोबा रहे गिरधारी लाल कोली, डीआईओएस मऊ रहे रमेश कुमार सिंह, डीआईओएस बरेली रहे देवकी सिंह व डीआईओएस संभल रहे वेदराम को बेसिक शिक्षा विभाग के निर्वतन पर भेजा गया है। सभी को तुरंत अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिक्षक भर्ती जल्द जारी करने की मांग

 डीएलएड/बीटीसी संघ ने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द नई शिक्षक भर्ती जारी करने की मांग की है। संघ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग में मार्च 2025 तक खाली होने जा रहे पदों का ब्यौरा संबंधित विभागों से मांगा है।

डीएलएड/बीटीसी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीतेश पांडेय ने कहा कि भर्ती के इंतजार में एक और साल बीत गया। सरकार की तरफ से सिर्फ युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। चुनावों में युवाओं के साथ बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और फिर उसे भूल जाते हैं। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह कई बार सदन में छात्र-शिक्षक अनुपात ठीक बता चुके हैं। जबकि शिक्षकों के काफी पद खाली हैं। यदि जल्द नई भर्ती की घोषणा नहीं की गई तो अभ्यर्थी फिर आयोग पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें