फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टीटीई व कोच अटेंडेंट ने रेलयात्री को गिराकर बेल्ट से जमकर पीटा, बाहर फेंकने की दी धमकी, वीडियो वायरल

Fri, 10 Jan 2025 09:23 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

टीटीई ओर कोच अटेंडेंट एक यात्री को गिराकर बेल्ट से जमकर पीट रहे हैं। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। टीटीई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
रेल यात्री की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक पैसेंजर को टीटीई व कोच अटेंडेंट ने बेल्ट से जमकर पीटा। इतना ही नहीं यात्री को ट्रेन से बाहर फेंकने तक की धमकी दी। वीडियो वायरल होने पर टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, डीआरएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। रेलवे अफसरों का कहना है कि यात्री शराब के नशे में अभद्रता व मारपीट कर रहा था।

विज्ञापन


मामला अमृतसर से कटिहार जा रही गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस का है। पैसेंजर ताज मोहम्मद ट्रेन की थर्ड एसी इकोनॉमी बोगी एम-2 की सीट संख्या 65 पर सफर कर रहे थे। बोगी में अटेंडेंट विक्रम व टीटीई राजेश कुमार ड्यूटी पर थे। गुरुवार सुबह पैसेंजर सतेंद्र ने उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। इसमें टीटीई पैसेंजर ताज मोहम्मद की छाती पर बैठे हैं और अटेंडेंट विक्रम पैसेंजर की बेल्ट से पिटाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे महकमा सक्रिय हो गया। वीडियो ट्रेन के चारबाग स्टेशन से गुजरने के बाद का बताया जा रहा है। वहीं, अफसरों का कहना है कि यात्री नशे में था। वह अन्य यात्रियों से अभद्रता कर रहा था। टीटीई के रोकने पर उससे मारपीट की। जिसके बाद यात्री की पिटाई अटेंडेंट ने की। इतना ही नहीं जीआरपी व आरपीएफ को सूचित कर यात्री को सौंप दिया गया। टुंडला स्टेशन पर यात्री को ट्रेन से उतार दिया गया।

ट्रेन से फेंकने की दी धमकी
वायरल वीडियो में कोच में शौचालय के बाहर पैसेंजर औंधे मुंह लेटा है। उसकी पीठ पर टीटीई राजेश कुमार बैठे हैं तथा अटेंडेंट विक्रम उसे बेल्ट से पीट रहा है। इतना ही नहीं दरवाजा खोलकर यात्री को बाहर फेंकने तक की धमकी वीडियो में दी जा रही है।

टीटीई सस्पेंड, जांच के आदेश
टीटीई राजेश कुमार चारबाग रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी ट्रेन में थी। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। ट्रेन के अन्य यात्रियों से बातचीत कर उनसे फीडबैक लिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

नशे में धुत था यात्री, यात्रियों से की अभद्रता

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ताज मोहम्मद ने बोगी के अंदर ही शराब पी। वह नशे में धुत था। वह महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहा था तथा अभद्रता भी की। टीटीई ने उसे ऐसा करने से मना किया। जिस पर टीटीई से मारपीट कर ली। इसके बाद कोच अटेंडेंट के आने पर उससे भी झगड़ा किया, जिससे नाराज होकर अटेंडेंट ने बेल्ट से पीटा।

जीरो टॉलरेंस जरूरी, ताकि छवि न हो धूमिल
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए टीटीई राजेश कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है। फ्रंटलाइन स्टाफ रेलवे का चेहरा है। ऐसे में इस प्रकार के वीडियो वायरल होने से रेलवे की छवि धूमिल होती है। यात्री को पीटना उचित नहीं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें