कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आसपास के क्षेत्र में लू की चेतावनी है।
दिल्ली में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम खराब होने से विमान संचालन प्रभावित हुआ। इस कारण श्रीनगर से दोपहर 2:10 बजे दिल्ली पहुंचने वाली एयर इंडिया की उड़ान (एआई-1848) को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया। विमान में 164 यात्री और सात क्रू मेंबर थे।
दोपहर 3:30 बजे लखनऊ पहुंचा विमान करीब घंटे भर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर खड़ा रहा, जहां यात्रियों की आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया। बाद में दिल्ली में मौसम सामान्य होने पर विमान को शाम 4:30 बजे वहां के लिए रवाना कर दिया गया।
अत्यधिक कमी वाले जिलों में अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गोंडा, जौनपुर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर, जालौन, झांसी, महोबा, पीलीभीत और शामली शामिल हैं।
वहीं गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बरेली, बिजनौर, कासगंज, ललितपुर, मैनपुरी, रामपुर, सहारनपुर और शाहजहांपुर में 20 से 59 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है।