शहर में लोगों को इन दिनों उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादलों की लुकाछिपी के चलते लोग परेशान हैं। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक आज शहर में बूंदाबांदी की संभावना है, इसके साथ ही बादलों की आवाजाही के चलते तेज धूप से राहत मिलेगी। हालांकि उमस बढ़ने का अनुमान है, ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है, सूती कपड़े पहनें और पानी पीते रहें। तापमान में भी 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।