फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शनिवार तक प्रदेश से पूरी तरह से विदा हो जाएगा मानसून, आने वाले दिनों में पारे के बढ़ने की चेतावनी

Thu, 01 Oct 2026 09:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी से मानसून करीब-करीब विदा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक पूरे प्रदेश से मानसून चला जाएगा। 


 
विज्ञापन
यूपी से विदा हुआ मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बारिश थमते ही प्रदेश भर में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के औसत तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार तक प्रदेश के बचे हिस्से से भी मानसून की पूरी तरह विदाई हो सकती है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान बारिश की संभावना कम है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इससे दिन में गर्मी का असर बढ़ेगा।छह अक्तूबर के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के तराई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते इन क्षेत्रों में तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें