फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में मानसून का यू-टर्न, कल से कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, चक्रवाती परिसंचरण बनेगी वजह

Thu, 24 Jul 2025 11:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Monsoon Alert: यूपी में बीते एक सप्ताह से तीखी धूप और उमस का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से इसमें बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
मानसून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Heavy Rainfall Forecast In UP: उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी-पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से फौरी तौर पर राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दाैर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रह कर धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा। इस बीच तराई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


बुधवार को मेरठ में सर्वाधिक 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली से सटे जिलों और एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में बना एक चक्रवात कमजोर हो कर बंगाल की खाड़ी में पहुंचा है। यह चक्रवाती परिसंचरण शुक्रवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके असर से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन

लखनऊ में शुक्रवार से मेहरबान हो सकते हैं बादल

राजधानी में कई दिनों से बादल रूठे हुए हैं। बुधवार को कुछ बादल नजर आए, लेकिन तेज धूप से राहत नहीं दे सके। पूरे दिन गर्मी और उमस का जोर बना रहा। माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल मेहरबान हो सकते हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को लखनऊ में बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं। इससे तापमान में भी कमी आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़त के साथ 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा।

वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें