फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Monsoon Session: सपा का हंगामा, बोले- चंदा चोर गद्दी छोड़; डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दिया जवाब; तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2026 03:30 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा गरमा गया। विपक्ष ने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरा और सदन में नारेबाजी की। हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में सरकार ने जवाब दिया और प्रस्ताव आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
UP Monsoon Session - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले दिन श्रीराम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी ने नियम-105 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए इस मुद्दे को उठाया। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य के जवाब देने के लिए खड़े होते ही सपा सदस्य वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हंगामे के चलते सभापति ने सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन

 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी हंगामा जारी रहा। इस दौरान नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने शोर-शराबे के बीच अपना वक्तव्य जारी रखा। दोपहर 1:52 बजे सभापति ने समाजवादी पार्टी का कार्यस्थगन प्रस्ताव अस्वीकार करते हुए मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए सरकार को संदर्भित करने की घोषणा की। इसके बाद विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर लौटे और सदन में व्यवस्था बहाल हुई।

 

चंदा चोर के बैनर लेकर पहुंचे सपाई। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्होंने एक पैसा चंदा नहीं दिया, वह चंदा चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि बाबरी के नाम पर कितना चंदे के रूप में लिया गया है।
 

शिवपाल यादव और नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सपा- कांग्रेस ने हमारे मंदिरों को तोड़ने का काम किया। 1992 में ढांचा ढहाने का हमें गर्व है। आने वाले समय में सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी। 

 

इरफान सोलंकी भी सदन पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वहीं, राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधान परिषद में शिक्षक नेता कर्मचारियों और रिटायर शिक्षकों को भी निशुल्क और कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग की। इस पर नेता सदन ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।

 

सीएम योगी और मंत्री मनोज पांडेय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विधान परिषद में उठा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में मानसून सत्र के पहले दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला उठाया। नारेबाजी करते हुए सदन के फर्श पर उतरे। इसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
 

सपा विधायक रागनी सोनकर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सपा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से कहा कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दान पात्र से चोरी का मामला 'वित्तीय अनियमितता और व्याप्त भ्रष्टाचार' है। इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विपक्ष के कार्य स्थगन के नोटिस का उत्तर देने की कोशिश की गई। इस पर सपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही सदन के फर्श पर आ गए। स्थिति को देखते हुए सभापति मानवेंद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
 

उत्तर प्रदेश विधान मंडल के मानसून सत्र-2026 में भाग लेने जाते बीजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
नियम 105 के अंतर्गत विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव, किरण पाल कश्यप ने कहा कि दान की वस्तु की चोरी करना पाप होता है। मामले में सरकार पुलिस की कार्यवाही लचर और नाकाफी रही। सिर्फ छोटे लोगों के विरुद्ध काम चलाऊ कार्रवाई की गई है।
 

विधानसभा के अंदर का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि केंद्र द्वारा गठित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के 15 सदस्यों में 12 आरएसएस से जुड़े हैं। तीन यूपी सरकार के प्रतिनिधि हैं।
 

डिप्टी सीएम केशर्व मौर्य ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विपक्ष का आरोप रहा कि सरकार द्वारा सशक्त निष्पक्ष जांच नहीं होने से लोगों में चोरी की वारदात के प्रति रोष विद्यमान है। लोग आंदोलित हैं। 

 

विज्ञापन

सपा का जमकर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

चढ़ावा चोरी पर विधान परिषद में हंगामा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर विधान परिषद में भारी हंगामा। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए तो समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामा और नारेबाजी के बीच सदन 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें