कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आस पास के क्षेत्र।
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, तखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, औरैया व आस पास के क्षेत्र।
प्रदेश में मानसून की बढ़ती सक्रियता का असर अब राजधानी में भी साफ दिखाई देने लगा है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लिया। तेज हवाओं के साथ आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली।
बृहस्पतिवार को लखनऊ में 27.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी कमी आई। अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस घटकर 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 13 जुलाई तक बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।