फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरे प्रदेश में मानसून का असर, आज इन 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी; बढ़ा नदियों का जलस्तर

Mon, 30 Jun 2025 08:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानसून पूरे ताकत के साथ फैल चुका है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज के लिए भी पूर्वानुमान जारी किए हैं। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरप्रदेश में मानसून की चाल कुछ दिनों तक मद्धिम रहने के बाद, रविवार से इसकी जोरदार वापसी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसूनी ट्रफ लाइन खिसक कर मध्य यूपी की तरफ आ गया है। इसके असर से 30 जून से 1 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश से दिन के पारे में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी और गर्मी से तात्कालिक तौर पर राहत मिलेगी।

विज्ञापन


रविवार से सोमवार के दौरान सहारनपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शामली समेत सात जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं सोमवार को लगभग 35 जिलों में भारी बारिश् और 65 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। रविवार को देवरिया, बागपत, संभल आदि को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम फुहारें देखने को मिली। फर्रुखाबाद में सर्वाधिक 90 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दक्षिण पश्चिमी मानसून पश्चिमी यूपी के बचे हुए हिस्सों समेत पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया। साथ ही मानसून की ट्रफ लाइन यानी मुख्य धारा खिसक कर मध्य यूपी की ओर आ जाने से सोमवार को उत्तरी और मध्य यूपी में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

 यहां है बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, रामपुर

यहां है भारी बारिश की संभावना
सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

मेघगर्जन व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

मानसून के सक्रिय होते ही अवध में बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर

 मानसून के सक्रिय होने और नेपाल में तेज बारिश से अवध क्षेत्र में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर 37 सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान से मात्र डेढ़ मीटर दूर रह गया है। अंबेडकरनगर जिले के कम्हरिया क्षेत्र में सरयू नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। यहां कटान भी शुरू हो गया है। बहराइच के जानकी नगर गांव में तीन दिन के अंदर सरयू की धारा में 11 पक्के मकान समा गए। सीतापुर जिले में सरयू व शारदा का जलस्तर बढ़ने से निचले क्षेत्रों में पानी फैलने लगा है।

हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश

हरियाणा और पंजाब में संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत कई क्षेत्रों में अभी तीन से चार दिन दोनों ही राज्यों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक चंडीगढ़ में 119.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। हरियाणा में रोहतक, गुरुग्राम, कैथल, नूह और पंचकुला में भारी बारिश हुई और कुल 91 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दोनों राज्यों में ज्यादातर क्षेत्रों में 1 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।

झारखंड में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश

आईएमडी ने झारखंड में 2 जुलाई की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है। रांची समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश के कारण प्राइवेट लव कुश आवासीय स्कूल जलमग्न हो गया और 162 छात्र फंस गए। स्कूल परिसर, कक्षाओं और छात्रावास में पानी भर जाने से छात्रों को छत पर रात बितानी पड़ी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने रविवार सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से सभी छात्रों को एक-एक करके निकाला।

ओडिशा में बाढ़-भारी बारिश की संभावना

भारी बारिश के कारण ओडिशा के उत्तरी हिस्से में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर सरकार ने बालासोर और मयूरभंज जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है। सरकार ने चेतावनी दी कि बुधबलंग, सुवर्णरेखा, जलाका और सोनो जैसी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और सोमवार तक बाढ़ आ सकती है। मयूरभंज जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : ANI
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि सोमवार को दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ होगी। साथ ही, तूफान के साथ बिजली चमकेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दौरान बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 

Rain Alert: हिमाचल से अरुणाचल और पंजाब से कर्नाटक तक इस हफ्ते जमकर बरसेंगे मेघ; रेड से लेकर यलो अलर्ट तक जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें