विधान परिषद की खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए 188 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन 51 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे और उससे पहले 137 प्रत्याशी नामांकन कर चुके थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और नौ अक्तूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 23 अक्तूबर को चुनाव होगा।
सबसे ज्यादा 27 प्रत्याशियों ने वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से पर्चा भरा है। लखनऊ खंड स्नातक सीट से 22, आगरा खंड स्नातक सीट से 20, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक व गोरखपुर-फैजबाद खंड शिक्षक सीट से 19-19, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट से 17, आगरा खंड शिक्षक सीट से 15, लखनऊ खंड शिक्षक व वाराणसी खंड शिक्षक सीट से 14-14, मेरठ खंड शिक्षक सीट से 11 और मेरठ खंड स्नातक सीट से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।