फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधान परिषद चुनाव: सपा प्रत्याशियों की अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील, भाजपा से भी मांगा समर्थन

Wed, 24 May 2023 02:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधान परिषद में सपा प्रत्याशियों ने भाजपा सहित अन्य दलों से अंतरात्मा के आधार पर वोट करने की अपील की है और उनसे समर्थन मांगा है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद उम्मीदवार रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल ने विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के विधायकों से भी वोट मांगना शुरू कर दिया है। उन्होंने भाजपा सहित सभी दलों के प्रत्याशियों को पत्र लिखकर अपनी अंतरात्मा की आवाज पर चुनाव में वोट करने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा है कि विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर चुनाव में वोट करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह, ओम प्रकाश राजभर, अनिल राजभर समेत सहित सभी विधायकों को पत्र भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - रामलला की अचल मूर्ति का निर्माण कार्य शुरू, आचार्यों ने शिलापूजन कर प्रारंभ किया कार्य
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेल में बंद महाठग संजय शेरपुरिया: कभी दिल्ली में सजता था दरबार, अब कोई हाल पूछने भी नहीं आता
विज्ञापन


पत्र में भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि भाजपा की सामाजिक नीति में भारी खोट है। भाजपा में गरीबों और दलितों के लिए कोई स्थान नहीं है। भाजपा हमेशा सामाजिक न्याय की विरोधी रही है। भाजपा न सबको साथ लेकर चलती है और न ही सबका विकास चाहती है। उन्होंने भाजपा पर आरक्षण विरोधी, दलित-पिछड़ा विरोधी होने का भी आरोप लगाया गया है।

नामांकन के दिन ही किया था एलान
मालूम हो कि समाजवादी पार्टी ने नामांकन के दिन ही एलान कर दिया था कि वह अति पिछड़े और दलित को प्रत्याशी बना रही है। हर विधायक से संविधान और आरक्षण बचाने के नाम पर वोट मांगा जाएगा। इसी रणनीति के तहत प्रत्याशियों ने पत्र लिखकर विधायकों से मतदान की अपील करना शुरू कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें