फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मायावती के सामने विधायक ने घुटने टेके, बिहार में बसपा से जीतने वाले इकलौते विधायक सतीश कुमार सिंह

Thu, 20 Nov 2025 06:15 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिल्ली में बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के दौरान बिहार के इकलौते बसपा विधायक सतीश कुमार सिंह घुटने टेककर आशीर्वाद लेते दिखे, जिसकी तस्वीर चर्चा में है। बसपा ने इसे एक्स पर साझा किया। 
विज्ञापन
विधायक सतीश सिंह ने मायावती के साथ फोटो खिंचवाई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती से बिहार के इकलौते पार्टी विधायक सतीश कुमार सिंह (पिंटू यादव) ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तस्वीरें खिंचवाई। इनमें एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें विधायक सतीश सिंह घुटनों के बल मायावती के सामने बैठे हैं। दोनों हाथ जोड़ रखे हैं। जिसे बसपा ने अपने एक्स अकाउंट से जारी किया है। 
विज्ञापन


कैप्शन में लिखा-'रामगढ़ से बसपा के नवनिर्वाचित विधायक सतीश कुमार सिंह ने बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।' बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बसपा रामगढ़ विधानसभा सीट को 30 वोटों के अंतर से जीतने में कामयाब रही। 
 


बीजेपी प्रत्याशी को मिले थे 72,659 वोट

कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर रोमांचक मुकाबले के बाद बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह ने मात्र 30 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सतीश कुमार को 72,689 वोट मिले, जबकि कड़ी टक्कर में बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह को 72,659 वोट प्राप्त हुए। जीत का अंतर इतना कम था कि हर राउंड के बाद स्थिति बदलती रही और आखिरी राउंड तक सस्पेंस बना रहा।

बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की

अंतिम राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार सिंह की 30 वोटों से की जीत की आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई। रामगढ़ सीट पर बसपा की यह एक महत्वपूर्ण जीत मानी जा रही है, क्योंकि यह मुकाबला बेहद नजदीकी था और माहौल तनावपूर्ण।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें