फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने की सीएम योगी से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में लगने लगे कयास

Sat, 16 Aug 2025 10:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Pooja Pal met CM Yogi: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी से मिलीं पूजा पाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा की बागी और फिर बीते गुरुवार को निष्कासित की गईं विधायक पूजा पाल ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सपा से निकाले जाने के बाद यह सीएम के साथ उनकी पहली औपचारिक मुलाकात है। उनकी इस मुलाकात के बाद राजनीतिक मायने निकाले जाने शुरू हो गए हैं। मालूम हो कि पूजा पाल को बीते दिनों पार्टी से निकाल दिया गया था। 

विज्ञापन


पूजा पाल ने की थी सीएम योगी की तारीफ 
कौशांबी जिले की चायल विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी विधायक पूजा पाल को आखिरकार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पिछले साल राज्यसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोटिंग की थी। उस समय से अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। विधायक और हाईकमान के बीच तल्खियां तो काफी दिन से चली आ रही थीं। लेकिन बृहस्पतिवार को जब विधायक पूजा पाल ने सदन में खुलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की तो सपा अध्यक्ष ने निष्कासन पत्र भिजवा दिया। 

विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड के बाद बदलने लगा था पूजा का रुख

पूजा पाल 2022 के विधानसभा चुनाव में चायल सीट से सपा के टिकट पर विधायक बनी थीं। उमेश पाल हत्याकांड के बाद पूजा का रुख बदलने लगा। वह भाजपा के करीब होने लगीं। उनके आचरण और बयानों को लेकर पार्टी में असंतोष बढ़ रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें