वहीं, विधानसभा के पहले दिन सपा विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वे सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लिखीं तख्तियां लेकर आए थे। चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष नारेबाजी करते विपक्षी हुए धरना दिया।
सपा विधायक सुबह करीब 10 बजे से ही सदन पहुंचना शुरू हो गए। भदोही विधायक जाहिद बेग हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे जिसमें लिखा था- नाम काटने के लिए फॉर्म 7 लेना बंद करो...संविधान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी...। साइकिल से पहुंचे एमएलसी आशुतोष सिन्हा के हाथ में तख्ती और पोस्टर था, जिसपर लिखा था कि राजमाता अहिल्याबाई का यह अपनाम, नहीं सहेगा हिंदुस्तान, मणिकर्णिका, वाराणसी। इसी तरह अन्य विधायक भी नारे लिखी तख्तियां लेकर विधानसभा गेट पर इकट्ठा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां गुंडाराज खत्म करो, किसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगा... जैसे नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। करीब 20 मिनट तक नारेबाजी और धरना देने के बाद वे विधानसभा के अंदर गए। सदन में प्रवेश करते वक्त भी कई विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे थे।