फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता जैसा चाहेगी, वैसा कराएंगे विकास : सीएम योगी ने कहा- मंत्री समूहों की रिपोर्ट के आधार पर होगी जरूरी कार्रवाई

Wed, 11 May 2022 12:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मंत्रियों ने कहा कि मंत्री समूहों के मंडल और जिलों के दौरे का जनता के बीच अच्छा संदेश गया है। जन चौपाल, दलित बस्तियों में सह भोज और रात्रि विश्राम को भी जनता ने सराहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के 18 मंडलों का दौरा कर लौटे मंत्री समूह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता से जुड़ी समस्याओं की जमीनी हकीकत बताई। मंत्री समूह ने एक स्वर में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की तारीफ की। वहीं, जिलों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय बनाने, छुट्टा पशुओं और बिजली आपूर्ति जैसी समस्याएं भी रखी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मंत्री समूहों की रिपोर्ट नोडल अधिकारियों को दी जाएगी। इसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरकार जनता की अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य कराएगी।

विज्ञापन


लोकभवन में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में सभी 18 मंत्री समूहों के प्रमुख, उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने अपने-अपने मंडल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में आयोजित बैठक में मंत्रियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन वितरण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कहा, केंद्र व प्रदेश की लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को मिल रहा है।

छुट्टा पशुओं की समस्या का कुछ हद तक समाधान हुआ है, लेकिन कुछ जिलों में इस पर जल्द काम होना चाहिए। बिजली आपूर्ति की समस्या से कुछ परेशानी हुई थी। सरकार की ओर से निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा, एससी-एसटी के प्रकरणों में अभियोजन की स्थिति, पुलिस पेट्रोलिंग, बाल यौन अपराधों, व्यापरियों की समस्याओं, गैंगस्टर पर कार्रवाई और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए  कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जनता में अच्छा संदेश गया
मंत्रियों ने कहा कि मंत्री समूहों के मंडल और जिलों के दौरे का जनता के बीच अच्छा संदेश गया है। जन चौपाल, दलित बस्तियों में सह भोज और रात्रि विश्राम को भी जनता ने सराहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें