फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंत्री की पत्नी के चाय में जहरीला पदार्थ, केस दर्ज

Thu, 19 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वन राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय की पत्नी अत्ति की चाय पीने के बाद मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


बुधवार मंत्री के भांजे आशुतोष मिश्रा की ओर से नौकर कृष्ण कुमार पर चाय में जहरीला पदार्थ मिलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस ने चाय के नमूने कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।

तेज नारायण पांडेय पवन अंगूरीबाग स्थित आवास पर पत्नी अत्ति के साथ रहते हैं। मंगलवार को दिन में चाय पीने के बाद अत्ति को कंपकंपी की शिकायत हुई और सिर चकराने लगा।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन की शिकायत बताई।

एसएसपी के पीआरओ वेदनाथ दूबे ने बताया कि बुधवार को आशुतोष मिश्रा ने नौकर के खिलाफ कोतवाली में चाय में जहरीला पदार्थ मिलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें