फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश: यूपी के वित्तमंत्री बोले, वो अपना सम्मान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं

Wed, 07 Feb 2024 02:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सपा-कांग्रेस पहले भी मिलकर यूपी में लड़ चुके हैं। उन्हें पहले भी हार मिली है। अखिलेश यादव के भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से यूपी की सियासत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वो जनता का विश्वास खो चुके हैं।

विज्ञापन


वित्तमंत्री ने कहा कि दोनों को एक दूसरे पर भी विश्वास नहीं है। सपा कांग्रेस पहले भी गठबंधन कर लड़े और हार चुके हैं। दोनों के साथ आने से यूपी की राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता पहले भी उन्हें नकार चुकी है। दोनों अपना-अपना सम्मान बचाने का प्रयास कर रहे हैं।



अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की अनुमति दे दी है। उन्होंने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यात्रा 14 फरवरी को यूपी के चंदौली से प्रवेश करेगी। अखिलेश यादव 16 फरवरी को अमेठी या रायबरेली में से किसी एक जगह न्याय यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि आशा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी। हमारे सामाजिक न्याय और परस्पर सौहार्द के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति मिलकर जीत का नया इतिहास लिखेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें