फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना बोले- जनता का सुझाव लेकर तैयार करेंगे संकल्प पत्र

Tue, 12 Mar 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र को गंभीरता से लेती है और उसे पूरा करती है। इसके लिए प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जनता से सुझाव लिए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा जनता के सुझाव लेकर लोकसभा चुनाव 2024 का संकल्प पत्र तैयार कर रही है।

विज्ञापन


इसके लिए प्रदेश भर में भाजपा की मोदी की गारंटी वैन जा रही है और जनता के सुझाव ले रही है। इसके आधार पर ही हम अपना संकल्प पत्र तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान को लेकर संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए 30 मार्च तक अभियान चलेगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र से आम जनता से संकल्प पत्र को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं। भाजपा संकल्प पत्र को गंभीरता से लेती है और उसे पूरा करती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें