फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer in UP: आईएएस अटल कुमार राय पंचायती राज के निदेशक बने, फिरोजाबाद के डीएम बदले

Tue, 12 Mar 2024 04:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईएएस अटल कुमार राय को खाद्य व रसद विभाग के विशेष सचिव के पद से हटाकर पंचायती राज विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएएस अटल कुमार राय को पंचायती राज विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। वो अभी तक खाद्य व रसद विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। आईएएस अटल 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं।

विज्ञापन


इसके पहले भी मंगलवार को अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को हटा दिया। उन्हें विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग बनाया गया है। 

कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव रमेश रंजन को फिरोजाबाद का डीएम बनाया गया है। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग
में विशेष अरुण प्रकाश को नगर विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अपर निदेशक सहकारिता ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन बनाया गया है।

विशेष सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग शेषनाथ को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी बनाया गया है। विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें