फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंत्री राजभर बोले- अफसरों को धमकाना बंद करें अखिलेश, रामपुर के चाचा से लें सीख

Sun, 22 Nov 2026 10:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि संगत और जुबान अच्छी नहीं होगी तो मुंह से गुंडागर्दी वाली बातें ही निकलेंगी। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आजम खां की भाषा भी आपके जैसी ही थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओपी राजभर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें अफसरों को धमकाना बंद करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ बैठकर उनसे सीख लेनी चाहिए। जब संगत अच्छी नहीं होगी तो जुबान भी अच्छी नहीं होगी और मुंह से गुंडागर्दी वाली बातें ही निकलेंगी। विश्वास न हो तो रामपुर वाले चाचा से ही ज्ञान ले लीजिए। दस साल पहले वह भी आपके जैसे ही थे।

विज्ञापन


राजभर ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश अब मीडिया के सामने पुलिस से स्टेपनी बदलवाने की धमकी दे रहे हैं। रामपुर वाले चाचा के लौटने से उन्हें या तो बहुत खुशी है या सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि उनके चाचा सरकारी कर्मचारियों को गुलाम और तनखैया समझते थे। दस साल बाद उनकी जुबान पूरी तरह नहीं बदली, लेकिन नरम जरूर हुई है।

ये भी पढ़ें - यूपी: मोदी के बाद अब शाह कसेंगे चुनावी रणनीति, मिशन-2027 को देंगे धार, अगले महीने से शुरू होगा शाह का दौरा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: यूपीपीएससी अध्यक्ष पद के लिए दीपक के नाम पर असमंजस, डीजी पीएसी आलोक सिंह को लेकर भी चर्चा
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि प्रदेश के लाखों युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अखिलेश को अपनी गुंडई वाली मंशा जाहिर कर उनका मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए। युवाओं को पता है कि दस साल पहले सैफई सिंडिकेट और उसका माफिया तंत्र सरकारी व्यवस्था को अपने नियंत्रण में रखता था। राजभर सपा अध्यक्ष अखिलेश को लेकर लगातार हमलावर हैं।

कई दलों के नेता सुभासपा में शामिल
दूसरी ओर, रविवार को सरदार सेना संगठन, सपा, लोजपा, हम (जीतन राम मांझी), अपना दल (एस) और कांग्रेस के कई नेताओं ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी अध्यक्ष ओपी राजभर ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें