फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: '86 में 56 एसडीएम यादव बनाए... पिछड़ों को धोखा दिया', मंत्री ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर आरोप

Wed, 17 Sep 2025 06:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने पिछड़ों का हक लूटा था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश का खजाना लूटा जा रहा था।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इसौली स्थित वलीपुर बाजार में बुधवार को एक रैली के दौरान अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास पिछड़ों, मुसलमानों और सामान्य लोगों को धोखा देने वाली मशीन है। राजभर ने आरोप लगाया कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी, तब 86 में से 56 एसडीएम यादव समुदाय से बनाए गए थे। उन्होंने अखिलेश यादव पर "हक लूटने की मशीन" रखने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए मंत्री राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी साढ़े आठ साल से सत्ता से बेदखल है और अब "महल का माल खत्म हो रहा है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि जब सपा सत्ता में थी, तब प्रदेश का खजाना लूटा जाता था। बिहार चुनाव पर उन्होंने कहा कि वहां एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी और वे एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में राजभर ने एक ऐतिहासिक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि वह "जाहिल, गंवार, बुजदिल, अनपढ़" था। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान का रहने वाला गजनी उसका भांजा सैयद मसूद गाजी उसका सेनापति था, जो भारत को लूटने और गुलाम बनाने आया था। बहराइच में युद्ध में वह मारा गया था।

ये भी पढ़ें - अखिलेश का भाजपा पर वार, बोले- बीजेपी के पास फेक आधार बनाने की मशीन, चुनाव में डलवाती है फर्जी वोट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी सौगात, मिलेगा स्मार्टफोन, बढ़ेगा मानदेय
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को इतिहास पढ़ना चाहिए, क्योंकि उसके बयान समाज में नफरत पैदा करने वाले हैं। जिले के कुड़वार में एक बीए छात्रा की हत्या के मामले पर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने बताया कि एफआईआर दर्ज हो चुकी है, गिरफ्तारी भी हो गई है और आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि "असली मुलजिम" जो बच्ची को लखनऊ तक ले गए और वापस लाए, वे जेल में हैं। हालांकि, मंत्री के इस दावे में कई पेंच नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने एक विशेष समुदाय के युवक और उसके बहन-जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोप है कि एसओ कुड़वार अभी तक छात्रा की साइकिल बरामद नहीं कर पाए हैं। विवेचना में हत्या और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बलात्कार आदि की धाराएं नहीं बढ़ाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार, क्षेत्रीय भाजपा नेता के दबाव में पुलिस ने यह कार्रवाई की है और परिजनों द्वारा नामजद किए गए गांव के दो युवकों को एसओ अमित मिश्रा ने बचाया है।

संबंधित वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें