फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गला काटकर मारे गए आइसक्रीम विक्रेता के परिजनों से मिले मंत्री राजभर, कहा- कड़ी सजा दिलाएंगे

Tue, 31 Mar 2026 04:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, टिकैतनगर (बाराबंकी)

सार

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के आइसक्रीम विक्रेता की हत्या के मामले में यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े आइसक्रीम विक्रेता बबलू राजभर की निर्मम हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर खुद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर न सिर्फ संवेदना जताई, बल्कि हरसंभव मदद और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया। बबलू की तीन दिन पहले गला काटकर हत्या कर दी गई थी इसका आरोपी जेल में बंद है। 

विज्ञापन


मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मृतक की पत्नी चंदमुनी और पिता पूर्णमासी से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर भी सवाल-जवाब किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मंत्री ने मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी सिरौली गौसपुर को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर पीड़ित परिवार को तत्काल जमीन उपलब्ध कराई जाए। वहीं, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निर्देशित किया गया कि परिवार के लिए शीघ्र आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस दौरान मंत्री ने निजी स्तर पर आर्थिक सहायता भी प्रदान की और कहा कि मृतक के बच्चों की शिक्षा समेत परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा को निर्देश दिए कि मामले में शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें