फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat Election: पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने पर मंत्री राजभर ने दिया बड़ा बयान, चुनाव को लेकर भी की टिप्पणी

Mon, 27 Apr 2026 12:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

यूपी के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने और उनके कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर कई सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पंचायती राज मंत्री और सुल्तानपुर जिले के प्रभारी ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिले में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। समय पर चुनाव नहीं हो पाने के आसार पर उन्होंने साफ किया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार ही प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे या फिर पंचायत का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


नारी शक्ति वंदन बिल गिरने के बाद जिले में पहुंचे पंचायती राज मंत्री सोमवार को जिला पंचायत सभागार में मीडिया से बात कर रहे थे। इसके बाद वह भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन व कांग्रेस और सपा के खिलाफ आयोजित रैली में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें - रिकॉर्ड गर्मी और तपिश के बीच मौसम आज से लेगा यू-टर्न, कुछ जिलों में चलेगी लू- इन इलाकों में बारिश; जानिए पूर्वानुमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दलालों के सिंडिकेट ने सिस्टम में लगाई सेंध; अधिकारी भी शामिल


विपक्ष ने महिलाओं को आरक्षण देने में लगाया अड़ंगा
राजभर ने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना परिसीमन करके महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की थी पर विपक्ष ने इसमें अड़ंगा लगा दिया। सपा-कांग्रेस की मंशा ही नहीं है कि देश की महिलाओं को अधिकार मिले। देश की आबादी जब 68 करोड़ थी तो उसके अनुसार लोकसभा में 545 सीटों का निर्धारण किया गया। 2011 को हुई जनगणना के अनुसार, सीटों की संख्या 815 होनी चाहिए पर विपक्ष ने सरकार का साथ नहीं दिया जिससे बिल लोकसभा में गिर गया। विपक्ष नहीं चाहता कि राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिले। कांग्रेस ने 30 साल से इस बिल को लटका कर रखा है अब जब मोदी सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है तो विपक्ष अड़ंगा डाल रहा है। राजभर ने कहा कि विपक्ष राजनीति में महिलाओं के आरक्षण का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को नहीं देना चाहता इसलिए विरोध कर रहा था।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें