फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suna Hai Kya:कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ की सियासत जोरों पर, जुगाड़ तंत्र से अफसर ने मारा मैदान, पढ़ें ये कानाफूसी

Mon, 27 Apr 2026 11:50 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में सत्ता के लिए माननीयों के बीच जोड़-तोड़ का खेल जारी है। इसके लिए सहयोगी दल के माननीय लगातार सेटिंग कर रहे हैं तो भगवा दल के माननीय भी खासे सक्रिय हैं। पढ़ें, ये कानाफूसी: 
विज्ञापन
- फोटो : AI image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में सत्ता के लिए माननीयों के बीच जोड़-तोड़ का खेल जारी है। इसके लिए सहयोगी दल के माननीय लगातार सेटिंग कर रहे हैं तो भगवा दल के माननीय भी खासे सक्रिय हैं। वहीं, खेती-बाड़ी वाले विभाग में एक अफसर ने अपने जुगाड़ तंत्र से मैदान मार लिया। वहीं, पढ़ाई लिखाई वाले विभाग में तबादलों के मामले में सूखे में हरियाली पर पानी फिर गया। पढ़ें, ये कानाफूसी: 

विज्ञापन


कुर्सी के लिए जोड़-तोड़
इन दिनों माननीय बनने की होड़ में जोड़-तोड़ की सियासत जोरों पर है। सत्ता पक्ष के सहयोगी दल से लाल बत्ती पाने के लिए एक नेताजी रातदिन एक किए हैं। वहीं, उन्हें काउंटर करने के लिए भगवा दल के एक माननीय कमर कसे बैठे हैं। दोनों की नजर एक ही कुर्सी पर है। मजे की बात ये है कि सहयोगी दल वाले माननीय तो भगवा दल में भी सेटिंग किए बैठे हैं।

हम हैं भविष्य के मुखिया
खेती-बाड़ी वाले विभाग के एक अफसर ने बहुत सी खामियों के बाद भी जुगाड़ तंत्र लगाया और मैदान मारने में सफल हो गए। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पदोन्नति देने वाले अफसर से की। अफसर की धिग्गी बंध गई। उन्होंने अपनी मजबूरी बताई। इसी बीच पदोन्नति पाने वाले को भी शिकायत की भनक लग गई। उन्होंने आव देखा न ताव शिकायतकर्ता को धमका दिया। साफ कह दिया कि हम भविष्य के मुखिया हैं। ठीक से रहना। अब धमकी पाने वाला शिकायतकर्ता घूम-घूमकर लोगों को हकीकत बता रहा है। ऐसे में विभाग में हलचल मची है।
विज्ञापन


सूखे में हरियाली पर फिरा पानी
प्रदेश के पढ़ाई लिखाई वाले एक विभाग में पिछली बार तबादला सत्र शून्य हो गया था। इस बार विभागीय अधिकारियों को उम्मीद थी कि कुछ अच्छा होगा लेकिन इस बार भी तबादले की पॉवर कुछ जगह पर केंद्रित हो गई है। नीचे से खाली जगहों और अधिकारियों का ब्योरा ले लिया गया है। ऐसे में नीचे के अधिकारियों की इस सूखे मौसम में हरियाली की उम्मीदों पर पानी फेरने जैसे हालात इस साल भी बन गए हैं।
विज्ञापन


आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें