फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से 370 खत्म होने के बाद पाक प्रधानमंत्री चला रहे हैं जेहाद योजना: यूपी के मंत्री मोहसिन रजा

Thu, 29 Aug 2019 08:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यमंत्री मोहसिन रजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ तथा हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान व उनके मंत्रियों को लेकर बयान दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म होते ही पाक प्रधानमंत्री इमरान खान व उनके मंत्री अब 'जेहाद योजना' चला रहे हैं और वहां की जनता को जन्नत व दोजख बांट रहे हैं। ये उनका नया आतंकिस्तान है। उन्होंने ट्वीट में ये भी कहा कि आतंकी हाफिज सईद वहां 72 हूरों की गारंटी दे रहा है।



दरअसल, 370 हटाए जाने के बाद से ही भारत व पाकिस्तान की तरफ से बयानबाजी का दौर जारी है। मामले पर संयुक्त राष्ट्र संघ को लिखे गए पत्र में पाक पीएम ने राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया था। जिस पर कांग्रेस व राहुल गांधी निशाने पर आ गए।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ कश्मीर के हालात का जायजा लेने गए थे जिसके बाद उन्होंने बयान दिया था कि कश्मीर में प्रशासनिक क्रूरता व हिंसा का माहौल है। हालांकि, पाकिस्तान द्वारा बयान का इस्तेमाल किए जाने पर राहुल गांधी ने सफाई देते हुए ट्वीट किया था कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मसला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें