फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री गुलाब देवी बोलीं- वोट बैंक की राजनीति के चलते अपनी पत्नी डिंपल के अपमान पर मौन हैं अखिलेश

Tue, 05 Aug 2025 05:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

यूपी सरकार की मंत्री गुलाब देवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो वोट बैंक के लिए अपनी पत्नी के अपमान पर मौन हैं। उन्होंने कहा कि मौलाना की टिप्पणी महिला समाज का अपमान है।
विज्ञापन
यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार को अयोध्या पहुंची। सर्किट हाउस में उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही राम मंदिर के भूमि पूजन की वर्षगांठ पर उन्होंने कहा कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। देश भर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के अपमान पर उनके पति और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुप्पी पर उन्होंने कहा कि यह वोट बैंक की राजनीति है।

विज्ञापन


मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। बैठक करने अयोध्या पहुंची हूं। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में कोई दिक्कत न हो और परीक्षा नकल विहीन हो इसकी भी तैयारी करनी है। वहीं, दूसरी तरफ स्कूलों की जर्जर अवस्था पर कहा कि पहले ही इसकी तैयारी कर ली गई है। स्कूलों के मरम्मत के लिए कहा गया है। जो भी स्कूल जर्जर हैं, उनकी मरम्मत करा दी जाएगी। इसके साथ ही राम मंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर गुलाब देवी ने कहा कि हमारे रामलला अपने भवन में विराजमान हों, इसके लिए हमारे सपूतों ने बलिदान दिया है। आज उनका बलिदान सफल हुआ है। दरअसल आज ही के दिन पांच अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया था।

ये भी पढ़ें - यूपी: बाढ़ और बारिश के बीच आए मानसून थमने के संकेत, कल इन छह जिलों में भारी बरसात की चेतावनी; अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाढ़ से तबाही जैसा मंजर: पूर्वांचल के 500 से ज्यादा गांव पानी से घिरे, प्रयागराज में पांच लाख की आबादी पर संकट


मौलाना रशीदी की ओर से डिंपल यादव के अपमान व अखिलेश यादव की चुप्पी पर गुलाब देवी ने कहा कि अखिलेश यादव की कोई परिस्थितिया होंगी, जिसके लिए वह चुप हैं। यह वोट की राजनीति है। सबकी अपनी अपनी परिस्थितियां होती हैं। किन परिस्थितियों के आधार पर अखिलेश यादव कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन और सब लोग इसका विरोध कर रहे हैं। प्रश्न यह नहीं है कि डिंपल यादव सांसद हैं। प्रश्न यह है कि वह महिला हैं और यह अपमान महिला समाज का हुआ है, भले ही अखिलेश यादव इस पर कुछ न बोलें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें