फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के मंत्री असीम अरुण बोले- प्राकृतिक तरीकों से बढ़ाएं जमीन की उपजाऊ क्षमता

Mon, 09 Dec 2024 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने अमर उजाला की कृषिका कार्यक्रम में खेती के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के कार्यक्रम कृषिका में यूपी सरकार के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि हम लोग गंगा जमुना के क्षेत्र में रहते हैं लेकिन रसायनों के इस्तेमाल से हमारी बहुत सारी जमीन खराब हो गई है। हम प्राकृतिक खेती करके जमीन की उपजाऊ क्षमता बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रसायन के खेतों में इस्तेमाल होने से गंगा का पानी दूषित हो गया था जिससे कि जल में पाई जाने वाली डॉल्फिन भी खत्म हो गई थी। मुझे ये बताते हुए खुशी की हो रही है कि प्राकृतिक खेती की तरफ लोगों के रुझान से अब गंगा में भी रसायन की कमी आई और अब डॉल्फिन भी नजर आने लगी है।

उन्होंने अमर उजाला के कार्यक्रम कृषिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में किसानों की मेहनत को सम्मान मिलता है। यह पहल बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा हमें आधुनिक खेती की तरफ बढ़ना है जिसमें सभी परंपराएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री असीम अरुण ने खेती के क्षेत्र के में विशेष योगदान देने के लिए किसानों को भी सम्मानित किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें