गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता व यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण।
- फोटो : amar ujala
गौसेवा प्रांत के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्तान ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गोवंश की तस्करी होती थी पर योगी आदित्यनाथ जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोवंश की तस्करी पर रोक लगी। वहीं, प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद ही किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया गया। उन्होंने पशुपालन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर किसान को एक गाय जरूर पालना चाहिए। उन्होंने नारे लगवाए कि 'हर एक खूंटे में एक गाय'।
उन्होंने कहा कि गौपालन से किसानों की आय तो बढ़ेगी ही साथ ही पीढ़ियां सुधर जाएंगी। इसलिए गौ पालन को बढ़ावा देना जरूरी है। गौ आधारित खेती में सारी समस्याओं का समाधान निहित है। रसायन से खेती की उपजाऊ क्षमता नष्ट होती है और कृषि के लिए केंचुए जैसे आश्वयक जीव जंतु भी मर जाते हैं लेकिन गौपालन से खाद मिलती है जो कि प्राकृतिक खेती करने के लिए आवश्यक है।
आकाश के पानी को पाताल से जोड़ने का काम करता है केंचुआ
उन्होंने कहा कि हम लोग रसायन का इस्तेमाल करते हैं। अगर गौपालन करेंगे तो उससे मिलने वाले गोबर और गौमूत्र से प्राकृतिक खेती हो सकेगी। इसलिए जरूरी है... चलें गांव की ओर, चलें गाय की ओर, चलें खेत की ओर चलें प्रकृति की ओर।
उन्होंने कहा कि आज रसायनों के इस्तेमाल से किसानों का मित्र कहे जाने वाला केंचुआ खत्म हो गया है। केंचुआ खेत में मिट्टी के नीचे जाता है, ऊपर आता है और एक तरह से खेत की मिट्टी में लाखों छिद्र कर देता है। इससे जब बारिश होती है तो पानी सीधा खेत के नीचे तक पहुंच जाता है। केंचुआ आकाश के पानी को सीधे पाताल तक ले जाता है।