यूपी राज्य आवास मंत्री सुरेश पासी ने आरोप लगाया है कि बसपा सरकार की तरह ही सपा सरकार में भी एलडीए में घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि शासन व एलडीए दोनों की जांच होगी व इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई क जाएगी।
सुरेश पासी ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि एलडीए में बजट की निगरानी नहीं बल्कि कमीशन की निगरानी होती रही है और इसमें प्रमुख सचिव व मुख्य सचिव दोनों ही शामिल रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद से पूर्व सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा ने पूर्व की अखिलेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।