पछुआ हवाओं के चलते आसमान साफ रहेगा और रात के पारे में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार तराई समेत कई जिलों में रात में घने कोहरे और ठंडी पछुआ की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। उत्तरी पछुआ हवाओं के जोर से प्रदेश में कोहरे का असर कम होगा। आने वाले कुछ दिनों तक सुबह शाम हल्के से मध्यम कोहरे की मौजूदगी के साथ यूपी के अधिकतर इलाकों में दिन में धूप खिलेगी और मौसम लगभग स्थिर रहेगा।