फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में हुई रिकॉर्ड बारिश, रविवार से मिले मानसून थमने के संकेत; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sat, 22 Aug 2026 10:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी की मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश के थमने के संकेत मिले हैं। 
विज्ञापन
यूपी में मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में करीब एक सप्ताह से हो रही मानसूनी बारिश के अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन विंध्य क्षेत्र और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश जारी रहेगी। सोमवार के बाद प्रदेश में फिलहाल कुछ दिन भारी बारिश की संभावना नहीं है। 24 अगस्त से पछुआ हवाएं चलने के साथ बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

विज्ञापन


इधर शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। पश्चिमी यूपी के मेरठ में सबसे अधिक 193 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बहराइच में 165, बाराबंकी में 73.4 और अंबेडकरनगर में 67 मिमी बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन पूर्वांचल और तराई में कहीं-कहीं भारी, जबकि मध्य यूपी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण-पूर्वी यूपी में 24 अगस्त सुबह तक भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश कम होगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बारिश से गिरा पारा, माैसम हुआ सुहाना

 शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश और शनिवार सुबह हुई बूंदाबांदी से राजधानी का मौसम सुहाना हो गया। दिनभर बादलों की आवाजाही रहने से गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

माैसम विभाग का कहना है कि सोमवार से लखनऊ समेत प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है। पछुआ हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगस्त के आखिरी सप्ताह में अब राजधानी में अच्छी बारिश की संभावना कम है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को लखनऊ में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा । न्यूनतम तापमान भी 1.8 डिग्री गिरकर 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें