फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक की चिकित्सा परीक्षा 11 दिसंबर से, यूपी में बनाए गए 18 केंद्र

Wed, 22 Nov 2023 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

केवल जिला चिकित्सालय की जांच रिपोर्ट, जो परीक्षा से 15 दिन पूर्व की हो, ही मान्य होगी। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। इसकी सूचना आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।
विज्ञापन
यूपी में बनाए गए 18 केंद्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा 2019 की चिकित्सा परीक्षा 11 दिसंबर से होगी। यह परीक्षा 11 से 23 दिसंबर तक प्रदेश के 18 मंडल मुख्यालय में निर्धारित केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग की ओर से 2019 में विज्ञापित 655 पदों के लिए मार्च में फिजिकल टेस्ट कराया गया था। इसके आधार पर शार्ट लिस्ट हुए 3398 अभ्यर्थियों का अब चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। आयोग के परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि अभ्यर्थी चेस्ट एक्स-रे, रूटीन यूरिन आरएम, ईसीजी रिपोर्ट, सीबीसी रिपोर्ट, चश्मा व कांटेक्ट लेंस (अगर लगाते हैं), आंख की जांच रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों।

उन्होंने कहा है कि केवल जिला चिकित्सालय की जांच रिपोर्ट, जो परीक्षा से 15 दिन पूर्व की हो, ही मान्य होगी। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। इसकी सूचना आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें