फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आकाश आनंद विवाद के बीच मायावती बुधवार को करेंगी अहम बैठक, ईशान की तय हो सकती है जिम्मेदारी

Tue, 22 Sep 2026 07:59 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

BSP meeting: बीते कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद में उलझी रहीं मायावती बुधवार को देश भर के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगी। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बुधवार को देश भर के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक करेंगी। इस दौरान वह बसपा के लिए महत्वपूर्ण तीन राज्यों यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही पार्टी में बीते दिनों हुए बड़े उलटफेर की वजहों का खुलासा भी कर सकती हैं। 

विज्ञापन


वहीं अपनी घोषणा के मुताबिक छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी पदाधिकारियों से मिलवाने के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी तय कर सकती हैं।

बता दें कि बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष शामिल होंगे। इसमें मायावती चुनाव की जमीनी तैयारियों और प्रत्याशियों के चयन पर भी चर्चा करेंगी। साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगी। 

इसके अलावा सभी राज्यों से संगठन से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली जाएगी, जिसके आधार पर आगे के निर्देश दिए जाएंगे। फिलहाल पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बुधवार को होने वाली बैठक में मायावती के संबोधन पर नजरें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें