फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मायावती बोलीं- वंदे मातरम के गायन को लेकर राजनीति उचित नहीं, जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की नसीहत दी

Fri, 21 Aug 2026 04:31 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

बसपा प्रमुख मायावती ने वंदे मातरम् के गायन को लेकर जारी राजनीतिक बहस को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने स्वार्थ के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं, स्कूली बच्चों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई जनहानि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरकारों को गंभीरता से काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश में वंदे मातरम् गायन को लेकर चल रही राजनीति को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् गायन पर संसद में पारित कानून पहली बार नहीं आया है। बसपा सुप्रीमो ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि केंद्र व राज्यों में सत्ता परिवर्तन के दौरान राजनीतिक दल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए या कमियां छिपाने को ऐसा करते हैं। एक-दूसरे के बनाए कानूनों को भी बदलते रहते हैं।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने सरकारों से जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने 'जेन-जी' युवाओं और 'जी-अल्फा' स्कूली बच्चों के मुद्दों को भी उठाया। साथ ही देश के कुछ जगहों में आई बाढ़ से हुई जान-माल की हानि का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकारों को ध्यान देना चाहिए। सभी राजनीतिक पार्टियों को भी इन पर समुचित ध्यान देना चाहिए। यह वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें