फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाजियाबाद की घटना पर मायावती की दो टूक- सरकार को उठाने चाहिए सख्त कदम, बकरीद पर हुई थी हत्या

Sat, 30 May 2026 01:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Surya Chauhan murdered: गाजियाबाद जिले में बकरीद के त्योहार पर खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर मायावती ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में युवक सूर्य चौहान की हत्या की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन और प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।मायावती ने अपने बयान में कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कानून का राज कायम रहे और लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। बसपा प्रमुख ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, इस प्रकार की घटनाओं के दूरगामी और व्यापक प्रभाव पड़ सकते हैं। इसलिए सरकार को पूरी तरह सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध और हिंसा की घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यह है पूरा मामला 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बकरीद के त्योहार पर खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हमला सूर्या के दोस्त असद और उसके साथियों ने किया। सूर्या को पहले पेट में चाकू मारा गया। इसके बाद वह चाकू लगे हालत में करीब 200 मीटर तक जान बचाने के लिए भागा। आरोपियों ने पीछा कर उसे गिरा दिया और पेट से चाकू निकालकर दोबारा कई बार वार किए। उपचार के दौरान शुक्रवार को सूर्या ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

असद बोला- बकरा हलाल होते देखा है

गाजियाबाद का सूर्या हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शिकायत के अनुसार असद अपने साथियों के साथ केले के गोदाम के पास खड़ा था। उसने सूर्या से कहा कि कभी बकरा हलाल होते देखा है। सूर्या ने मना किया तो असद ने कहा कि आओ आज तुम्हें दिखाते हैं। सूर्या ने फिर इन्कार किया और वहां से लौटने लगा। इसी बात पर असद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सूर्या के विरोध करने पर चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया।

चाकू लगने के बाद सूर्या ने असद को धक्का देकर छुड़ाया, लेकिन चाकू पेट में ही फंसा रह गया। वह पेट में चाकू लेकर करीब 200 मीटर तक भागा और फिर गिर पड़ा। आरोप है कि पीछा करते हुए आए असद और उसके साथियों ने सूर्या के पेट से चाकू निकालकर उस पर पांच-छह बार फिर हमला किया। सूर्या बेसुध हो गया और आरोपी मौके से भाग गए।

घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूर्या को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे नोएडा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सूर्या ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें