Mayawati 69th Birthday News : बसपा सुप्रीमों मायावती का आज जन्मदनि मनाया जाएगा। प्रदेश कार्यालय में होने वाले इस आयोजन में उनकी पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
BSP Chief Mayawati Birthday: बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का बुधवार को जन्मदिन है। पार्टी कार्यकर्ता इसे जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दौरान जिला स्तर पर विचार गोष्ठियों का आयोजन होगा। वहीं, मायावती मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर देश के राजनीतिक हालात पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए संदेश जारी करेंगी। इसके बाद वे अपनी पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा’ भाग-20 (ब्ल्यू बुक) के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी करेंगी।
विज्ञापन
सीएम योगी और अखिलेश ने दी बधाई
मायावती के जन्मदिन पर सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों ने ही सोशल मीडिया में उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं।