फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, कहा- जब पुलिस सुरक्षित नहीं तो आमजन का क्या होगा

Mon, 17 Aug 2026 09:37 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

IPS officer mother murdered: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में आईपीएस अधिकारी की मां की हत्या पर मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय बुजुर्ग मां की जघन्य हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


घटना पर मायावती का गहरा दुख और चिंता
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मायावती ने लिखा कि यूपी के अम्बेडकरनगर जिले में वरिष्ठ आईपीएस अफसर आशुतोष मिश्रा की लगभग 91-वर्षीय बुजुर्ग माता की हुई हत्या अति-दुखद है। उन्होंने इस वारदात को प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के हिसाब से अति-चिन्तनीय बताया।

'जब पुलिस अधिकारी का परिवार सुरक्षित नहीं, तो आमजन का क्या?'
मायावती ने सरकार और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना को लेकर आम लोगों की यह आशंका पूरी तरह से वाजिब है कि जब हत्या जैसी जघन्य वारदात किसी बड़े पुलिस अधिकारी के परिवार के साथ हो सकती है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?
विज्ञापन


दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
बसपा सुप्रीमो ने राज्य सरकार से इस पूरे मामले में तुरंत और कड़ा कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस घटना का उचित संज्ञान लेना चाहिए और वारदात में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, जो कि बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें