फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : लखनऊ को देश की सबसे 'स्मार्ट राजधानी' बनाने का मास्टरप्लान, सीएम से मिले विधायक...कही ये बात

Thu, 16 Oct 2025 10:43 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने लखनऊ को देश में सबसे स्मार्ट राजधानी बनाने संबंधी एक मास्टरप्लान सीएम को सौंपा। 
विज्ञापन
लखनऊ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने लखनऊ को देश में सबसे स्मार्ट राजधानी बनाने संबंधी एक मास्टरप्लान सीएम को सौंपा। जिसका मकसद लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ, व्यवस्थित और टेक्नोलॉजी आधारित राजधानी के रूप में विकसित करना है।

विज्ञापन


डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री से “हाईलेवल डेवलेपमेंट रिव्यू कमेटी” गठित करने की मांग की। प्रस्ताव के मुताबिक कमेटी का अध्यक्ष मुख्य सचिव को बनाया जाए। ये कमेटी प्रमुख परियोजनाओं की प्रत्येक तीन महीने में समीक्षा करेगी। जिसकी रिपोर्ट सीधे सीएम को सौंपी जाएगी। जिससे जवाबदेही तय की जा सकेगी। योजनाओं का क्रियान्वयन भी तेजी से हो सकेगा।

मास्टरप्लान के प्रमुख बिंदु

  • एआई-आधारित ड्रेनेज व ट्रैफिक सिस्टम (सिंगापुर और लंदन मॉडल पर आधारित)
  • शिवरी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट का विस्तार (700 से 1200 एमटी प्रतिदिन) व “स्वच्छ लखनऊ पॉइंट्स” नागरिक पुरस्कार योजना।
  • गोमती नदी पुनर्जीवन 2.0 – रीयल-टाइम सेंसर व ऑक्सीजन पार्क निर्माण।
  • ग्रीन लखनऊ मिशन 2030 – 10 अर्बन फॉरेस्ट, 50 ऑक्सीजन पार्क और रूफ-टॉप गार्डन।
  • एआई-आधारित हेल्थ वॉच पोर्टल और मोबाइल क्लिनिक

महापुरुषों का बलिदान हमे एकजुट रहना सिखाता है

विज्ञापन

महाराजा लाखन पासी जयंती पर बृहस्पतिवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के गहरू गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पासी समाज का इतिहास धर्म, देश और स्वाभिमान की रक्षा का गौरवशाली परंपरा का साक्षी है। महाराजा बिजली पासी अपनी नीतियों से लोकनायक कहलाए। वीरा पासी, जिन्होंने अंग्रेजों से गुरिल्ला युद्ध किया। वीरांगना उदा देवी पासी, जिन्होंने 36 अंग्रेज सैनिकों को मार कर वीरगति पाई। 

उन्होंने कहा कि महापुरुषों का बलिदान हमें यही सिखाता है कि देश की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और समृद्धि के लिए हमें एकजुट रहना है। इस दौरान मेधावियों को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। दस मेधावी छात्राओं को साइकिलें दीं। पासी समाज की दस महिलाओं को विशिष्ट सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद रीना चौधरी, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें