फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ के तीन मंजिला प्रभु प्लाजा में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; चार गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 09 Nov 2026 05:50 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के विकासनगर में टेढ़ी पुलिया सब्जी मंडी के सामने स्थित तीन मंजिला प्रभु प्लाजा में भीषण आग लग गई। धुआं दूसरी मंजिल तक फैल गया। दमकल की चार गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। एहतियातन आसपास के मकान खाली कराए गए। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
लखनऊ के तीन मंजिला प्रभु प्लाजा में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र में सोमवार दोपहर टेढ़ी पुलिया सब्जी मंडी के सामने स्थित तीन मंजिला प्रभु प्लाजा में भीषण आग लग गई। जमघट के चलते मार्केट बंद थी। दोपहर करीब तीन बजे इमारत के ग्राउंड फ्लोर से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। कुछ ही देर में आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


प्रभु प्लाजा में कई दुकानें, डायग्नोस्टिक सेंटर और कैफे हैं। त्योहार के कारण मार्केट बंद होने से आग लगने के समय इमारत में लोगों की मौजूदगी नहीं थी। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई।

विज्ञापन
Trending Videos

आसपास के मकान कराए गए खाली

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के मकानों को खाली कराया गया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ आसपास की दुकानों में रखे सामान को भी सुरक्षित बाहर निकलवाया। पुलिस ने मौके पर जुटी भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया।

 

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि इंदिरा नगर और अन्य फायर स्टेशनों से चार गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।वहीं, मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर से मीटर तक जांच की गई, वहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली। उनके मुताबिक, बिल्डिंग के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लगी। एहतियातन मार्केट की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें