एसी, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन और मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री ने भी रिकॉर्ड तोड़ा। यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्टि्रकल एसोसिएशन के अध्यक्ष आर के मेहरोत्रा के मुताबिक लगभग 4000 करोड़ के इलेक्ट्रानिक उत्पाद और 2000 करोड़ के पंखे, गीजर, सजावटी लाइटिंग और अन्य इलेक्ट्रिकल उपकरणों की खरीदारी दर्ज की गई।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिखा त्योहारी जोश
धनतेरस पर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर शोरूम्स में खरीदारों की लंबी कतारें लगीं। वाहन विक्रेताओं के अनुसार, लगभग 25,000 दोपहिया और 3000 चार पहिया वाहन बिके, जिससे कुल बिक्री का अनुमान 1100 करोड़ से अधिक का है।
धनतेरस पर्व उमड़ा खरीदार की भीड़
त्योहारी फैशन के चलते कपड़ा और रेडीमेड बाजारों में करीब 2200 करोड़ की बिक्री हुई। वहीं उपहार, डेकोरेशन और ड्राई फ्रूट्स की संयुक्त बिक्री 6,000 करोड़ के करीब रही।
मिठाई और खाद्य पदार्थों में मिठास भरी रौनक
मिठाई की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ ड्राई फ्रूट बेस्ड गिफ्ट बॉक्स की मांग में भी भारी बढ़ोतरी हुई। अनुमान है कि मिठाई और फूड आइटम्स की कुल बिक्री 1000 करोड़ के पार पहुंची। इसके अतिरिक्त करीब 600 करोड़ की मिली जुली खरीदारी की गई।