फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पुलिस विभाग के कई अफसर कोरोना की चपेट में, डीजीपी ने कहा कि सतर्क रहें सुरक्षित रहें, एडीजी सुरक्षा समेत चार अफसर संक्रमित

Mon, 03 Jan 2022 11:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लखनऊ में चुनाव आयोग की बैठक में शामिल होने वाले वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त भी कोरेाना संक्रमित हो गए हैं। डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और मास्क  व सैनिटाइजर से अपनी सुरक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमे में कोरोना के बढ़ते मामलों ने आला अफसरों को चिंता में डाल दिया है। वाराणसी और लखनऊ में कई अधिकारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसमें एडीजी सुरक्षा भी शामिल हैं। इसके अलावा लखनऊ में चुनाव आयोग की बैठक में शामिल होने वाले वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त भी कोरेाना संक्रमित हो गए हैं। डीजीपी मुकुल गोयल ने सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और मास्क  व सैनिटाइजर से अपनी सुरक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में एक के बाद एक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सबसे पहले डीजीपी मुख्यालय में तैनात डीआईजी स्तर के एक अधिकारी संक्रमित हुए। पीजीआई में उपचार कराने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है और वह फिलहाल होम आईसोलेशन में हैं। इसके अलावा वाराणसी पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश भी संक्रमित हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्होंने लखनऊ में 29 दिसंबर को हुई निर्वाचन आयेाग की बैठक में अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को भेजा था। बैठक से वापस लौटने के बाद अनिल कुमार सिंह भी संक्रमित हो गए। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गईं। दोनों ही अधिकारी वाराणसी में होम आईसोलेशन में हैं।

इसके अलावा लखनऊ में एडीजी सुरक्षा बिनोद कुमार सिंह भी कोरोना ग्रसित हो गए हैं। वह बीते दिनों 28 दिसंबर को कानपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सुरक्षा प्रबंध की देखरेख के लिए कानपुर गए थे। वहां से लौटने के बाद वह बीमार पड़ गए। उन्होंने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके अलावा कई पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में हैं। इनमें से अधिकतर का इलाज घरों में ही चल रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी मुकुल गोयल ने बताया कि कई अफसरों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली है। सभी अधिकारियों और कर्मियों से कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें दूसरों को कोरोना से बचाव का पालन कराने के साथ-साथ खुद भी इससे बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें