फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सात आईएएस अफसरों के तबादले, कुछ पीसीएस अधिकारी भी हुए इधर से उधर

Thu, 19 Oct 2023 12:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश में कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। विशेष सचिव कृषि व यूपी एग्रो के एमडी रवि रंजन को विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
IAS officer demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में सात आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। विशेष सचिव कृषि व यूपी एग्रो के एमडी रवि रंजन को विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


कन्नौज के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन मीणा को सहारनपुर का सीडीओ, बाराबंकी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित राजेश महाजन को लखीमपुर खीरी का सीडीओ, लखीमपुर खीरी के सीडीओ अनिल कुमार सिंह को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, प्रतीक्षारत जसजीत कौर को अपर आयुक्त मेरठ बनाया गया है। सहारनपुर के सीडीओ विजय कुमार को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म और बांदा के एडीएम वित्त उमाकांत त्रिपाठी को अपर आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। इसके अलावा कुछ पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। हालांकि, नियुक्ति विभाग ने तबादलों की आधिकारिक रूप से कोई सूचना जारी नहीं की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें