इन घटनाओं को दिया अंजाम
एसटीएफ के मुताबिक गिरोह ने दो मई को विभूतिखंड में 22 लाख, तीन जुलाई को विराट मार्केट में 45 लाख, तीन सितंबर को मेयो अस्पताल के पास 80 लाख और 24 अक्तूबर को आशियाना में 1.55 करोड़ रुपये लूटे थे। चारों घटनाओं में कुल 3.02 करोड़ रुपये की लूट हुई थी।
छह आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
एसटीएफ ने सात और आठ नवंबर को गिरोह के छह सदस्यों को 48.45 लाख रुपये की नकदी और अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश, मोहित, सौरभ यादव, सौरभ दीक्षित, ज्ञान सिंह और अमन शामिल थे।