फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- आजम खां को अज्ञात स्थान पर ले जा रहा प्रशासन, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Thu, 12 Nov 2026 10:31 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आजम खां को गाजियाबाद की डासना जेल से अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। उन्होंने उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व आजम खां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आजम खान को गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। अखिलेश ने प्रशासन से उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने की अपील की।

विज्ञापन




अखिलेश यादव ने लिखा, “ये समाचार मिला है कि आदरणीय आजम खां साहब को प्रशासन द्वारा गाजियाबाद की डासना जेल से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। ये प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। कोई भी लापरवाही न बरती जाए।”
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

टीम के साथ भारी फोर्स मौजूद रहा

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने तीन दिन की  रिमांड पर भेज दिया है। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे ईडी की टीम फोर्स के साथ डासना स्थित जिला कारागार पहुंची और आजम खां को अपनी अभिरक्षा में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई।  

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि ईडी के चाहे अधिकारियों ने जिला कारागार में कोर्ट के आदेश तामील कराए। जिसके बाद आजम खां को लेकर ईडी की टीम लखनऊ के लिए रवाना हो गई। टीम के साथ भारी फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें