फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंबोडिया भेजकर साइबर गुलामी कराने वाला गिरफ्तार, आकर्षक वेतन वाली नौकरियां देने का देता था झांसा

Sun, 15 Mar 2026 10:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीबीआई ने कानपुर के कृष्ण कुमार को भारत आने पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वो युवाओं को आकर्षक वेतन वाली नौकरियां दिलाने का झांसा देकर कंबोडिया बुलाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने रविवार को कानपुर के कृष्ण कुमार लखवानी को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह युवाओं को कंबोडिया आदि देशों में अच्छी नौकरी का लालच देकर बुलाता था और वहां उनसे साइबर ठगी का काम करवाता था। सीबीआई सर्विलांस की मदद से लगातार उसकी लोकेशन का पता लगा रही थी। उसके दिल्ली आने की जानकारी मिलने पर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और सीबीआई कार्यालय लाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


सीबीआई को गवाहों की मौजूदगी में उसके मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई ऐसे वीडियो मिले, जिनमें वह स्कैम कंपाउंड में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेते हुए दिखाई दे रहा था। कंबोडिया में स्थित इन केंद्रों के लिए कथित तौर पर उसके द्वारा भर्ती किए गए कई भारतीय उम्मीदवारों के पासपोर्ट की तस्वीरें भी बरामद की गईं हैं।

ये भी पढ़ें -  यूपी में एसआई भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 10.77 लाख अभ्यर्थी हुए शामिल, सॉल्वर समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली जेल में बंद कैदी ने दी दरोगा भर्ती परीक्षा, साइबर फ्रॉड मामले में है आरोपी


दरअसल, सीबीआई की जांच में सामने आया था कि कृष्ण कुमार लखवानी कंबोडिया में स्थित इन स्कैम कंपाउंड के लिए भारतीय नागरिकों की भर्ती करने में शामिल है। वह करीब 300-400 अमेरिकी डॉलर वसूलने के बाद दिल्ली के रास्ते विभिन्न मार्गों से कंबोडिया तक लोगों की यात्रा की व्यवस्था करता था। वहां पहुंचने के बाद उन्हें अलग-अलग तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी अंजाम देने के लिए मजबूर किया जाता था। उसका सिंडिकेट लोगों को डाटा एंट्री या कस्टमर सपोर्ट जैसी आकर्षक वेतन वाली फर्जी नौकरियों के प्रस्ताव देता था। कंबोडिया पहुंचने पर उन्हें अवैध रूप से कैद में रखा जाता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें