आलोक सिंह बनाए गए यूपीपीएससी के अध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश शासन ने पीएसी के महानिदेशक आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), प्रयागराज का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्मिक अनुभाग-4 के विशेष सचिव असीम कुमार सिंह की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
23 जनवरी 2029 तक रहेगा कार्यकाल
आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 316 के खंड (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है। आलोक सिंह का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से 23 जनवरी, 2029 तक रहेगा।
राजकीय गजट में प्रकाशन के निर्देश
शासन की ओर से इस नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार (प्रयागराज), राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी, आयोग के सचिव और कोषाधिकारी प्रयागराज को भेज दी गई है। इसके साथ ही निदेशक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को इस विज्ञप्ति को राजकीय गजट में प्रकाशित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।