एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे रोपने का विश्व कीर्तिमान अब यूपी के नाम हो गया है। सात नवंबर को महज आठ घंटे में 10.15 लाख पौधे रोपकर यह उपलब्धि हासिल हुई। इस संबंध में गुरुवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र राज्य सरकार को मिल गया है।
केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए धन पाने के लिए वन क्षेत्र को भी मानक बनाया गया है। इसे देखते हुए सीएम अखिलेश यादव ने वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए ‘क्लीन यूपी-ग्रीन यूपी’ का नारा देकर बड़ी पहल की है।