वहीं दूसरी ओर नशीले कफ सिरप का निर्माण करने के बाद दागी फर्मों को सुपर स्टॉकिस्ट बनाकर आपूर्ति करने वाली तीन कंपनियों के खिलाफ पुलिस जल्द एफआईआर दर्ज करने की तैयारी में है। इसमें हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित एबॉट फार्मास्युटिकल्स भी शामिल है, जिसने सबसे ज्यादा सिरप की आपूर्ति की थी। कंपनी पहले विभोर राणा और विशाल सिंह को सिरप की आपूर्ति कर रही थी। जब उनका माल पकड़ा जाने लगा तो उसने शुभम जायसवाल को सुपर स्टॉकिस्ट बना दिया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब स्थित लेबोरेट फार्मा भी रडार पर है।