फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौकरशाही में भारी फेरबदल, एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, परिवहन विभाग में बड़े बदलाव

Tue, 02 Jul 2024 12:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

11 IAS officers transferred: यूपी में तबादलों का दौर जारी है। सोमवार की शाम प्रदेश सरकार ने एक साथ 1 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। 
विज्ञापन
योगी सरकार ने किए बड़े बदलाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। नितिन बंसल को स्थानीय निकाय निदेशक से प्रभारी आयुक्त राज्यकर के पद पर तैनाती दी गई है। इस पद पर रही मिनिस्ती एस लंबी छुट्टी पर गई हैं। इसके चलते आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, लेकिन अब स्थाई तैनाती कर दी गई है। राकेश कुमार मिश्रा को प्रबंध निदेशक जल निगम (शहरी) से प्रभारी दुग्ध आयुक्त बनाया गया। सरकार ने जिन अधिकारियों को प्रभारी बनाया है, वे जल्द ही सचिव के पद पर पदोन्नत होने वाले हैं।

विज्ञापन


रमाकांत पांडेय को प्रबंध निदेशक चीनी मिल संघ से प्रभारी प्रबंध निदेशक जल निगम शहरी बनाया गया है। टीके शीबू को राजस्व परिषद से विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर तैनाती मिली है। एकता सिंह को अपर आयुक्त बैंकिंग (कोआपरेटिव सोसायटी) से अपर राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान बनाया गया है।

हिमांशु गौतम अपर आयुक्त मेरठ से मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनाए गए हैं। अभिषेक आनंद को खीरी का नया सीडीओ बनाया गया है अनिल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी लखीमपुर खीरी से इसी पद पर महाराजगंज, संतोष कुमार को मुख्य विकास अधिकारी महाराजगंज से उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
विज्ञापन


संजय तिवारी बने लखनऊ के आरटीओ
 संजय कुमार तिवारी को लखनऊ का नया आरटीओ प्रशासन बनाया गया है। वहीं एआरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार सिंह को दी गई है। परिवहन विभाग में आरटीओ, एआरटीओ सहित कई अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। इसमें लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तैनात आरटीओ (प्रशासन) उदयवीर सिंह को मिर्जापुर भेजा गया। जबकि एआरटीओ (प्रशासन) पद पर तैनात अखिलेश कुमार द्विवेदी को लखीमपुर-खीरी ट्रांसफर कर दिया गया है। इतना ही नहीं, एआरटीओ प्रवर्तन अमित राजन राय को गाजियाबाद, यात्रीकर अधिकारी एसपी देव को लखनऊ में तैनाती मिली है। 

ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ कार्यालय में तैनात रहे चार बाबुओं का ट्रांसफर कर सात कर्मियों को अन्य क्षेत्रों से लखनऊ में तैनाती दी गई है। इसमें केके दूबे, गजेंद्र सिंह, सतेंद्र प्रताप राव, उदय प्रताप सिंह, मनन हर्ष, शोभित मिश्रा को लखनऊ में तैनाती मिली है। वहीं, ट्रांसगोमती कार्यालय में पवन त्रिपाठी व ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ कार्यालय में प्रधान सहायक श्रीप्रकाश मालवीय की अयोध्या से लखनऊ वापसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें